दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 05 पैसेंजर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 15 जुलाई 2022)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 05 मेमू/पैसेंजर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है | जिसमें बिलासपुर-कोरबा, कोरबा-बिलासपुर तथा रायपुर-इतवारी गाड़ी शामिल है |
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है –
➡️. गाड़ी संख्या 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 18 जुलाई 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा | यह गाड़ी बिलासपुर से 14.50 बजे छूटेगी तथा 15.08 बजे गतौरा, 15.17 बजे जयरामनगर, 15.25 बजे कोटमीसोनार, 15.33 बजे अकलतरा, 15.43 बजे कापन, 15.51 बजे जांजगीर-नैला, 16.10 बजे चांपा, 16.24 बजे बालपुर, 16.30 बजे कोथारी रोड़, 16.36 बजे मड़वारानी, 16.43 बजे सरगबुँदिया, 16.50 बजे उरगा होते हुये 17.15 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी |
➡️ गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 18 जुलाई 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा | यह गाड़ी बिलासपुर से 18.10 बजे छूटेगी तथा 18.19 बजे गतौरा, 18.27 बजे जयरामनगर, 18.33 बजे कोटमीसोनार, 18.40 बजे अकलतरा, 18.49 बजे कापन, 18.55 बजे जांजगीर-नैला, 19.10 बजे चांपा, 19.22 बजे बालपुर, 19.28 बजे कोथारी रोड़, 19.34 बजे मड़वारानी, 19.41 बजे सरगबुँदिया, 19.49 बजे उरगा होते हुये 20.20 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी |
➡️ गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 18 जुलाई 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा | यह गाड़ी कोरबा से 20.54 बजे छूटेगी तथा 21.02 बजे उरगा, 21.09 बजे सरगबुँदिया, 21.17 बजे मड़वारानी, 21.23 बजे कोथारी रोड़, 21.29 बजे बालपुर, 21.45 बजे चांपा, 21.56 बजे जांजगीर-नैला, 22.03 बजे कापन, 22.11 बजे अकलतरा, 22.19 कोटमीसोनार, 22.25 बजे जयरामनगर, 22.37 बजे गतौरा होते हुये 23.00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी |
➡️ गाड़ी संख्या 08267 रायपुर-इतवारी पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 20 जुलाई 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा | यह गाड़ी रायपुर से 13.30 बजे छूटेगी तथा 21.25 बजे इतवारी पहुंचेगी |
➡️ गाड़ी संख्या 08268 इतवारी-रायपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 21 जुलाई 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा | यह गाड़ी 07.30 बजे इतवारी से छूटेगी तथा 17.25 बजे रायपुर पहुंचेगी |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

