बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) मोपका के जिस फ़र्जीवाड़ा भोंदूदास केश में बिल्डरों भू मफ़ियाओं के हिसाब से काम करने से मना करने वाले पटवारी कौशल यादव को ही निलम्बित कर दिया गया। जबकि भोंदूदास केस में बिक्री नक़ल जारी करने वाले झूठा फ़र्ज़ी नामांतरण पारित करवाने वाले तहसीलदार रमेश मोर, तहसीलदार नारायण गवेल और पटवारी अशोक जायसवाल , अमित पांडेय को अभयदान दिया गया। बता दें कि किसी भी दस्तावेज में कौशल यादव पटवारी का हस्तक्षर नहीं है। और पूरे केश पटवारी कौशल यादव के मोपका पदस्थापना के पहले का है। और जिन लोगों ने दस्तावेज बनाए हैं उन पर आज तक कोई करवाही नहीं किया गया। मोपका का ही खसरा नंबर ९९२ निस्तार पत्रक में बड़े झाड़ का जंगल है तो प्रश्न यह है कि किस आइएएस ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों से बाहर जाकर इसका डायवर्सन कर दिया। ज़िला कार्यालय भू अभिलेख शाखा में फ़र्ज़ी डायवर्सन का भरमार है। इस पर जरा कलेक्टर साहब ध्यान दें। चिल्हाटी के भोंदूदास के ख़सरा नम्बर २२४ का नामांतरण करने वाले तहसीलदार पटवारी पर कोई गाज नहीं गिरा। जबकि इस मामले को विधानसभा में विधायक शैलष पांडेय जी ने अभी उठाया भी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

