🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले जो काम 20 वर्षों में नहीं… वो मोदी सरकार ने 6 महीनों में कर दिखाया…

On: July 15, 2022 5:45 PM

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा(वायरलेस न्यूज़) तीन दिवसीय कोरबा प्रवास पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस क्लब कोरबा के तिलक भवन में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा 8 वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी और साथ ही केंद्र सरकार की गरीबों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
UPA सरकार के मुकाबले आया 65 प्रतिशत ज्यादा FDI
मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर उन्होंने कहा कि लगातार एफडीआई नीति में सुधार, निवेश के लिए बेहतर अवसर, आर्थिक प्रबंधन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे कदम उठाने का परिणाम है कि कोरोना काल के बाद भी विदेशी निवेशकों ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए विदेशी निवेशक जहां दूसरे देशों में निवेश करने से बच रहे थे, वहीं उन्होंने भारत में जमकर निवेश किया। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश में 500.5 अरब डॉलर विदेशी निवेश आया है, जो कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में एफडीआई के मुकाबले 65 प्रतिशत ज्यादा है।
केंद्र की जन-कल्याणकारी योजनाओं से घटी 12.3 प्रतिशत गरीबी
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में ही मनमोहन सरकार की तुलना में गरीबी काफी कम हो थी। अब दूसरे कार्यकाल में ग्रामीणों को सशक्त करने वाली कई केंद्रीय योजनाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी माना है कि भारत में गरीबी दर घटी है। भारत में 2011 की तुलना में 2019 में 12.3 प्रतिशत की कमी आई है।
मोदी राज में गरीबों को मिला पक्के घर का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर परिवार को छत मुहैया कराने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोदी सरकार लगभग तीन करोड़ से ज्यादा पक्के घरों का निर्माण कर चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए आगे केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के हर निर्धन को पक्का घर देने के लिए सरकार महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से अधिक मकान बनाए जा चुके हैं। सभी घर मूलभूत सुविधाओं से युक्त हैं और ये घर महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गए हैं।
PM गरीब कल्याण अन्न योजना से हर गरीब के लिए मुफ्त अनाज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुफ्त अनाज योजना को लेकर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोना काल में 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन की व्यवस्था करके दुनिया के सामने अद्भुत उदाहरण पेश किया है। इस शताब्दी के सबसे बड़े संकट कोरोना महामारी के बावजूद एक भी गरीब परिवार के घर में चूल्हा न जला हो, ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कोरोना संकट के लगभग 25 महीने के अंतराल के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ देशवासियों को प्रति माह अनाज मुफ्त देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया।
20 बरस में न होने वाला काम 6 महिनों में
कोरोना पर काबू पाने वैक्सीन बनाने की सरकार की नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का देश ही नही विदेश में भी डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपदा कोरोना के पहले भी आई कई आपदा आई लेकिन बीस बरस लग जाते थे टीका बनाने में और उसके बाद के टीकाकरण में लेकिन कोरोना जैसी महामारी में नरेंद्र मोदी ने महज छह माह में टीका बनाकर देश के लोगों की जान बचाई है। इतना ही नही भारत सरकार ने 200 करोड़ टीका दूसरे देशों को भेजा।
प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश हर मामले में आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार गरीबो के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को इसका लाभ नही मिल रहा है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां तो सरकार “माल महाराज का और होली मिर्जा खेल रहे है” जैसी स्थिति है।
गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही से राज्य सरकार पर बरसे
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र की पी.एम. आवास योजना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भूपेश सरकार ने गरीबों का हक छीन लिया है। 11 लाख आवास के लिए मैचिंग ग्रांट नहीं दिया गया, जिसके कारण केंद्र को राशि वापस लेनी पड़ी है, जिससे जरूरतमंदों को अपने हक से वंचित होना पड़ गया है। आगे राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना अमीरों और अधिकारियों के मनमानी की भेंट चढ़कर रह गई है। व्यापारी और अधिकारी मिलाकर गरीबो के चावल पर कांटा मार रहे है। इसका खुलासा तब हुआ जब मैं केंद्र की योजनाओं का समीक्षा कर रहा था। इस दौरान उपस्थित हितग्राहियों से गरीब कल्याण योजना के माध्यम से मिलने वाली राशन के बारे में पूछा तो महिलाओं ने कहा कि 6 सदस्य में महज 20 किलो चावल मिला। गरीबो के हक पर अधिकारी और व्यापारी दोनों मिलकर कांटा मार रहे है।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जागेश लांबा, लखनलाल देवांगन, गोपाल मोदी, अशोक चावलानी, मनोज मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment