भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ऐन डी ए की राष्ट्रपति की उम्मीदवार के समर्थन में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से समर्थन मांगा
रायगढ़:(वायरलेस न्यूज़) केंद्र में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है,केंद्र सरकार की भारतीय जनता पार्टी एवम उनके घटक दलों ने इस बार इस बार आदिवासी समुदाय से महिला उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल ओडिसा से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को अपना प्रत्याशी बनाया है,अपने इस चुनाव अभियान के तहत आज ऐन डी ए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर है !
वही प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी सांसदों,विधायक एवम जिले में जिले में निवासरत वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया है कि वे सभी अपने अपने जिले में कांग्रेसी सांसदों एवम विधायको के यहां जाकर उनसे अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है !
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेताओं ने आज रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के कार्यालय जाकर उनसे ऐन डी ए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है!
उनके कार्यालय जाकर निवेदन करने वाले में भाजपा रायगढ़ के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय जगन्नाथ पाणिग्राही,गुरुपाल सिंह भल्ला,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,पूर्व सभापति एवम वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय,भाजपा आई टी सेल एवम सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय आलोक सिंह ,पवन शर्मा मौजूद रहे !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

