नवनिर्मित मंगला फीडर से सप्लाई प्रारंभ
उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़) 17 जुलाई 2022– छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं नवीन फीडरों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। तिफरा स्थित 132 के.व्ही. उपकेन्द्र से रेल्वे क्षेत्र, सिरगिट्टी एवं मंगला क्षेत्र को एक ही वे से विद्युत की आपूर्ति हो रही थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति व लोड संबंधी समस्याओं का सामना करना पडता था साथ ही लाईन ब्रेकडाउन होने पर सुधार कार्य में समय लग जाता था। अब 132 केव्ही उपकेन्द्र तिफरा से मंगला के लिए अलग फीडर बनने से उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि 132 केव्ही उपकेन्द्र तिफरा से नए फीड़र मंगला को सप्लाई प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि के लिये उन्होने अधीक्षण अभियंता श्री वाय.के.मनहर कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश जांगडे़ व उनकी टीम को बधाई दी है।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री संदीप गुप्ता, अधीक्षण अभियंता श्री आर.के.अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

