रेसुब नागभीड़ ने झाड़ू लगाकर किया साफसफाई अभियान का आगाज लोकल ट्रेन के पहुँचने पर यत्रियो को मिलाया शुद्व जल

नागभीड़। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब नागभीड़ के बल सदस्यों ने लगातार आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को रेल्वे के सर्कुलेटिंग एरिये में झाड़ू लगाकर साफसफाई अभियान शुरू कर एक अलग अंदाज में जनसेवा करके अपनी उपस्थिति दिखाई है वही लोकल ट्रेन के नागभीड़ पहुँचने पर यात्रियों को जल सेवा कर शुद्ध जल पिला कर मानव सेवा भी की है। नागभीड़ रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार दिनांक 16.07.2022 को श्री ए एन सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, दपुमरे, बिलासपुर एवं श्री पंकज चुघ, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब नागपुर महोदय के मार्गदर्शन में निरीक्षक पीसी शर्मा नागभीड़ एवं बल सदस्यों द्वारा नागभीड़ रेलव्रे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे के अन्य विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई किया गया है । साथ ही नागभीड़ रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 08803/ 08802 के आगमन प्रस्थान के दौरान में रेलव्रे सुरक्षा बल सदस्यों के द्वारा जल सेवा के तहत शीतल जल का वितरण यात्रियों को किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

