रेसुब शहडोल ने सारनाथ ट्रेन से सफर कर रहे यात्री के पास से 60 हजार रु.गांजा के साथ हत्थे लगा
शहडोल/बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) रेसुब शहडोल ने सारनाथ एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री के पास से बेग में 6 किलो गांजा के साथ विशेष चेकिंग के दौरान पकड़ा गया जिसकी कीमत 60 हजार रु.बताई जा रही है।
पूरी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है ,मुखबिर की सूचना आधार पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल के निरीक्षक मनीष कुमार ने जीआरपी थाना शहडोल के अधिकारी व कर्मचारियों सहित 17.07.22 को प्लेटफार्म न 3 पर सारनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15160 के रेलवे स्टेशन शहडोल आगमन पर चेकिंग दौरान जनरल बोगी में सफर कर रहे अमन कुमार कुशवाहा उम्र 21 वर्ष एवं मनोज कुमार कुशवाहा उम्र 20 वर्ष ग्राम कोयलारी, पोस्ट-पतरेहटा, थाना चंदिया (म.प्र.) निवासी को एक बैग में 6 किलो गांजा (मूल्य लगभग ₹60000) अवैध रूप से लेकर जाना पाया, जिसे रेलवे स्टेशन शहडोल में पकड़ लिया गया और कार्यवाही के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय रेल पुलिस थाना शहडोल ले जाया गया। जहां अपराध क्रमांक 65/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट लगाकर मामला विवेचना में लिया गया है।
उक्त आरोपियों को गांजा सहित पकड़ने में मुख्य भूमिका रेल सुरक्षा बल से प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उप निरीक्षक डीपी राव, आरक्षक जितेंद्र कुमार तथा शासकीय रेल पुलिस थाना शहडोल से फूल कुमारी केरकेट्टा निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक जेठू सिंह, आरक्षक 559 मेहताब बघेल, आरक्षक 58 नीमसार सिंह तोमर की रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

