🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा क़ृषि उपज मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शुक्ला समिति के सदस्यों के साथ महामाया मंदिर पंहुच क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद माँगा

On: July 19, 2022 3:19 PM

मंडी अध्यक्ष ने बेजा कब्जा हटाने दिए निर्देश


रतनपुर /बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कोटा क़ृषि उपज मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शुक्ला अपने समिति के सदस्यों के साथ महामाया मंदिर पंहुच दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद माँगा।
महामाया ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिँह एवं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए किसानों के हित मे कार्य करने का सुझाव दिया।
कोटा क़ृषि उपज मंडी के अंतर्गत रतनपुर उप मंडी आता है जिसके परिसर मे प्रतिवर्ष मेला का आयोजन किया जाता है उक्त परिसर मे कुछ लोगों के द्वारा बेजा कब्जा किया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलने मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला मंडी सचिव श्री जायसवाल नगर के प्रमुख लोगों के साथ पंहुचे एवं कब्जा धारियों से अविलम्ब कब्जा छोड़ने का निर्देश दिया साथ ही मंडी परिसर मे बॉउंड्री वाल एवं दुकान निर्माण करने की बात कही
रतनपुर नगर के आसपास सब्जी उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसके लिए सब्जी मंडी के समुचित विकास एवं सुविधा की मांग सब्जी उत्पादक हारून बेग द्वारा की गई जिसे शीघ्र पूरा कराने का अश्वाशन दिया गया।
निरिक्षण के दौरान पूर्व अध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडी सदस्य सुभाष अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा वैष्णव, मदन कहरा, मंडी सदस्य लाला निर्मलकर, मोती पैकरा, संजू चौहान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवदत्त पाण्डेय,दामोदर क्षत्रिय, शिवा पाण्डेय,रामगोपाल कहरा, रफीक बेग, सोनू गुप्ता, पुष्पकांत कश्यप, अमर यादव, रमेश सिँह, कुमारी देवी,अभिषेक मिश्रा, युसूफ खान आदि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment