🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ईको हिल रिसॉर्ट कबीर चबूतरा में मानसून फूड फेस्टिवल “जश्न ए जायका” का आयोजन 23 एवम 24 जुलाई को

On: July 19, 2022 5:06 PM

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ईको हिल रिसॉर्ट कबीर चबूतरा में मानसून फूड फेस्टिवल “जश्न ए जायका” का आयोजन 23 एवम 24 जुलाई को

बिलासपुर/गौरेला /पेंड्रा /मरवाही (वायरलेस न्यूज़ , 19 जुलाई 2022) छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा मानसूनी मौसम में ईको हिल रिसॉर्ट कबीर चूतरा सहित प्रदेश के चार पर्यटन स्थलों पर फूड फेस्टिवल “जश्न ए जायका” का आयोजन करने जा रहा है। इस फूड फेस्टिवल का आयोजन बस्तर के चित्रकोट, कवर्धा के सरोधादादर, गौरेला पेंड्रा मरवाही के कबीर चबूतरा और सरगुजा के मैनपाट में 17 जुलाई से 7 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार-रविवार को होगा। कबीर चबूतरा में फूड फेस्टिवल 23 एवम 24 जुलाई को होगा। इस फूड फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों के पर्यटकों को मानसून के मौसम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नैसर्गिक सौंदर्य के दर्शन कराने के साथ ही राज्य की कला, संस्कृति, जीवन शैली और खान-पान से भी परिचित कराना है।
पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि मानसून में प्राकृतिक सुंदरता के चरम को प्राप्त करने के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – चित्रकोट (बस्तर), कबीर चबूतरा (गौरेला पेंड्रा मरवाही), सरोधा दादर (कवर्धा) और मैनपाट (सरगुजा) में विविध व्यंजनों के साथ होंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल इस फूड फेस्टिवल की तैयारियों में लगा हुआ है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
छत्तीसगढ़ प्रकृति का गढ़ है और यहां 44 प्रतिशत वन क्षेत्र हैं। यहां के ज्यादतर पर्यटन स्थल वनों से घिरे हुए हैं। इस मानसून में प्राथमिक तौर पर राजधानी रायपुर सहित पांच पर्यटन स्थलों का चयन कर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ दूसरे राज्यों और विदेशी व्यंजन भी तैयार किए जाएंगे, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की संस्था इंस्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के फाइनल ईयर के स्टूडेंटस को ट्रेनी के रूप में भेजा जाएगा।आईएचएम रायपुर के वरिष्ठ प्रशिक्षक और देश के प्रतिष्ठित होटल समूह से अनुभव प्राप्त फैकल्टी, अलग-अलग रिसोर्ट में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने मौजूद रहेंगे, ताकि आईएचएम के विद्यार्थी प्रोफेशनल और प्रेक्टिकल अनुभव प्राप्त कर निकट भविष्य में किसी बड़े होटल ग्रुप में सेवा प्रदान करने के लिए संपूर्ण रूप से तैयार हो सकें। इस तरह के आयोजन से पर्यटक भी मानसून फूड फेस्टिवल में स्थानीय व्यंजनो का स्वाद ले सकेंगे और मानसून का पूर्ण रूप से आनंद उठा सकेंगे।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों की जानकारी के जिला प्रशासन द्वारा टूरिस्ट सर्किट का निर्माण किया गया है। यहां जिले के खादी ग्रामोद्योग, महिला स्वयं सहायता समूह, लघु वनोपज संघ, वन औषधि बोर्ड, हस्तशिल्प, आदिम जाति कल्याण विभाग, बिहान, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित समाग्रियो का प्रदर्शनी सह विक्रय कर सभी पर्यटन उत्पादों को एक प्लेटफॉम देने का प्रयास किया जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment