फर्जी ट्रेन टीटीई को रेसुब नैनपुर ने छापा मारकर अरेस्ट किया नैनपुर जबलपुर ट्रेन में टिकट चेकिंग करते हुआ था वीडियो वायरल
बिलासपुर। नैनपुर ( वायरलेस न्यूज़) रेसुब ने गुरुवार को नैनपुर जबलपुर रुट की ट्रेनों टिकट चेक करने के एक फर्जी टिकट चेकर के वीडियो वायरल होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित कर उक्त फर्जी टीटीई को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में नैनपुर रेसुब पोस्ट प्रभारी सतीश कुमार ने वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल से जानकारी देते हुए बताया की दिनाँक 18 जुलाई को 2022 को नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन में एक फर्जी टीटीई के द्वारा टिकट चेक करने का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त फर्जी टीटीई को पकड़ने के लिए वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर श्री पंकज चुघ के निर्देश पर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के द्वारा टीम गठित की गई थी। आज दिनाँक-21 जुलाई 2022 को उक्त फर्जी टीटीई को मुखबिर की सूचना पर सउनि धर्मेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक एस बी कुशवाहा, आरक्षक जे के पाठक एवम आरक्षक वी एस यादव के द्वारा पकड़ा गया तथा जीआरपी नैनपुर को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम व पता राजकुमार यादव, वल्द-हरि प्रसाद यादव, उम्र-45 वर्ष, निवासी-बरेला, थाना-घंसोर, जिला-सिवनी (म.प्र) बताया। इस संबंध में फर्जी टीटीई के विरुद्ध जीआरपी थाना नैनपुर में अपराध क्रमांक-10/2022 दिनाँक-21.07.2022 धारा-419, 420, 171 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

