रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) गुरुवार को निगम की टीम द्वारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान मुख्य मार्गों पर शेड निकाल कर सामान बेचने वालों के शेड को निकलवाया गया, वहीं नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
सबसे पहले हांडी चौक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान गांधी चौक से गर्ल्स डिग्री कॉलेज मोड़ तक सड़क किनारे शेड निकालकर ठेला, खोमचा लगाने वालों को सड़क खाली कराया और जेसीबी से निकाले गए शेड को तोड़ा गया। इस दौरान ठेला, खोमचा लगाने वालों ने कुछ समय की मोहलत देने की मांग की और स्वतः दुकान हटाने की बात कही। इस पर लिखित में आवेदन लेकर जल्द ही ठेला खोमचा को हटाने के निर्देश दिए गए। तय समय के बाद भी ठेला, खोमचा नहीं हटाने पर जब्ती की कार्रवाई करने की समझाइश दी गई। इस दौरान तीन ठेला को जब्त किया गया। इसी तरह गर्ल्स डिग्री कॉलेज मोड से गांधी प्रतिमा मार्ग संजय कंपलेक्स मार्ग तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भी सड़क किनारे कपड़े, बैग, फल सहित अन्य दुकान को हटवाया गया और शेड को जेसीबी से निकलवाए गए। संजय कांपलेक्स मार्ग स्थित दो दुकानों के एक फल एवं एक अन्य दुकानों के बाहर निकाले गए शेड को जेसीबी से निकलवाए गए। इस दौरान सड़क किनारे फल बेचने वालों को भी वहां से हटाया गया। नो वेंडिंग जोन पर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले 10 से ज्यादा लोगों पर करीब 6000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सूरज देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक राजू पांडे, उप अभियंता सुश्री यज्ञा सिदार, मुन्ना ओझा, फिटर टिल्लू शर्मा सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हर रोज होगी कार्रवाई
निगम कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने मुख्य मार्गों के अतिक्रमण हटाने के लिए 15 अधिकारी कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई है। टीम को रूट वाइज हर रोज कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा प्रतिदिन रूट वाइज अतिक्रमण हटाने के साथ जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

