मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया डीपीआर तैयार किया जा रहा है
रायपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग एवं 4सी कैटेगरी उन्नयन का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग और 4सी कैटेगरी उन्नयन के लिए शासन द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है अद्यतन जानकारी प्रदान करें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने की संभावना के परीक्षण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विशेषज्ञ दल से दिसंबर 2021 में एयरपोर्ट का प्री-फिसीबिलिटी स्टडी करवाया गया है।
अध्ययन प्रतिवेदन अनुसार 4सी आईएफआर श्रेणी में एयरपोर्ट विकास के पूर्व 3सी आईएफआर मापदंड अनुसार एयरपोर्ट में रात्रि उड़ान संचालन की सुविधा विकसित करने हेतु लाइटिंग का कार्य किया जाना है। इस हेतु प्राप्त प्राक्कलन का परीक्षण किया जा रहा है। भविष्य में एयरपोर्ट में बढ़ने वाले ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए 4सी – आईएफआर श्रेणी मानक के अनुसार 300 यात्रियों के आवागमन तथा 300 यात्रियों के प्रस्थान की क्षमता युक्त नवीन टर्मिनल भवन के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा कंसल्टेंट के माध्यम से डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

