एनटीपीसी कोरबा द्वारा उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 का आयोजन
एनटीपीसी कोरबा (वायरलेस न्यूज) भारत सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर, देश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को साझा करने के लिए “उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047, कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 25 से 31 जुलाई तक पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, कोरबा के सहयोग से एनटीपीसी कोरबा एवं छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से भारत सरकार द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म एवं वीडियो प्रसारण के माध्यम से पिछले 8 वर्षों में बिजली के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत करवाया जाएगा । विद्युतीकरण से मानव जीवन में हो रहे परिवर्तन आदि पर नुक्कड़ नाटक एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता से संबन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को अवगत करवाया जाएगा । एनटीपीसी कोरबा द्वारा यह कार्यक्रम राज्य के तीन जिलों क्रमशः कोरबा, कोरिया तथा सरगुजा में आयोजित किया जाएगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

