*पूर्व में मोबाइल टॉवर के मेंटेनेंस का कार्य करना वाला ही निकला आरोपी*
पाली ( सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़ ) :- पाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,
इस संबंध पर प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली के डुमरकछार स्थित जिओ टावर में चोरी की घटना हुई थी, पाली पुलिस ने घटना की 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी कोई और नहीं बल्कि पूर्व में मोबाइल टावर में ही मेंटेनेंस कार्य करने वाला जानकार निकला,ज्ञात हो की 19 तारीख की मध्यरात्रि जिओ टावर का नेटवर्क सही से काम नही कर रहा था जिसे चेक करने मेंटेनेंस का कार्य करने वाला संजीव कुमार डूमर कछार स्थित जिओ टावर के पास पहुंचा तो पाया कि 2 नग रेक्टिफायर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है 20 जनवरी को पाली थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई गई, मामले की देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा व उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर टीम गठित कर आरोपियों की जांच पड़ताल की गई और 24 घंटे के अंदर भी पूर्व में मेंटेनेंस का कार्य करने वाले आरोपी राम कुमार यादव एवं रितेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया संपूर्ण कार्यवाही में पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर प्रधान आरक्षक अमर सिंह आरक्षक शैलेंद्र कुमार नरेंद्र कुमार नागेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

