🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा के छात्र में वैज्ञानिकों का गुण झलका- वेंकट लाल अग्रवाल

On: August 3, 2022 4:15 AM

कोटा/सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के योजना अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा के द्वारा संयुक्त रुप से आचार्य प्रफुल्ल चंद्रराय जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान मेला का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल की मुख्यातिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू की अध्यक्षता में मां सरस्वती, ओम, भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्रराय जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर अनेक विज्ञान मॉडल चलित एवं अचलित छात्र- छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही छात्र छात्राओं ने गीत, कहानी एवं वाद- विवाद प्रतियोगिता के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कुछ निम्नलिखित मॉडल सराहनीय रहा जो निम्नानुसार है गुनगुन एवं प्रिया के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग ,अंजू साहू एवं प्रीति के द्वारा स्मार्ट डस्टबिन, तान्या एवं सिद्धिका के द्वारा मृदा अपरदन, पलक, अनुपमा एवं अंजलि की द्वारा स्मार्ट स्ट्रीट लाईट, नंदनी एवं आंचल के द्वारा स्मार्ट एनर्जी सिस्टम, आदेश एवं दुष्यंत के द्वारा बायोगैस, दिव्यांशु, पायल, मोनिका एवं निशा के द्वारा स्मार्ट सिटी, वेदांती के द्वारा उत्सर्जन तंत्र, यामिनी एवं श्रीजल के द्वारा सोलर कुकर, आदित्य रजक के द्वारा पवन चक्की, दीक्षा एवं रोजा के द्वारा जल संरक्षण, पिंसू के द्वारा सौर पैनल, धनेश एवं अतुल के द्वारा जल प्रदूषण, तनुश्री एवं सुकन्या के द्वारा इको फ्रेंडली, मानवी के द्वारा वायु प्रदूषण, दीक्षा के द्वारा जल चक्र, रोशनी के द्वारा उत्सर्जन तंत्र के मॉडल बनाकर लाया गया था जिसमें बाल वर्ग से सुकन्या एवं तनुश्री के द्वारा बनाए गए मॉडल इको फ्रेंडली को प्रथम, पिंसू साहू के द्वारा बनाया गए मॉडल सोलर सिस्टम को द्वितीय एवं दीक्षा और रोजा के द्वारा बनाए गए मॉडल जल संरक्षण को तृतीय पुरस्कार, किशोर वर्ग से तानिया विश्वकर्मा के द्वारा बनाए गए मृदा अपरदन को प्रथम, आदित्य द्वारा बनाए गए मॉडल पवन चक्की को द्वितीय ,तरुण वर्ग से पलक समूह के द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल स्मार्ट स्ट्रीट लाईट को प्रथम, आदेश एवं दुष्यंत के द्वारा बनाए गए बायोगैस को द्वितीय ,अंजू एवं प्रीति के द्वारा बनाए गए डस्टबिन को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल में कार्यक्रम से प्रभावित होकर कहा कि बच्चे आज वैज्ञानिक बनने की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं और कहा छात्र छात्राओं को इसी प्रकार चलित एवं अचलित मॉडल बनाकर वैज्ञानिक बन कर अपना, अपने माता- पिता, विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करें इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य कर्मचारी उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment