रायपुर। (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह सेंट्रल आयकर विभाग की टीम ने बड़े लोहा करोबारी निर्माण TMT ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि कोलकाता रीजन से पहुंची आयकर अफसरों की टीम ने निर्माण TMT ग्रुप के घर, दफ्तर और सभी कंसर्न ऑफिस में पहुंचे कर उसे अपनी कस्टडी में ले लिया है।

(IT raids on many locations of TMT Group, took custody of dozens of locations including Siltara, Kharora) आयकर टीम ने फरिश्ता काम्पलेक्स वालफोर्ट सिटी और मारुति फेरस सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रे रोलर उरला, नूतन इस्पात, खरोरा प्लांट, Romanesque सहित दर्जनों ठिकानों में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि TMT ग्रुप का एक प्लांट रायगढ़ में भी स्थित है। टीएमटी ग्रुप के रायपुर के अलावा अन्य शहारों में स्थित सभी ठिकानों पर आयकर विभाग के पहुंचने की खबर है। फिलहाल अफसर अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। देर शाम तक पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है। साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक आईटी की यह कार्यवाही तीन चार दिन तक चलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

