बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सरिया व पुसौर ब्लॉक के राहत शिविरों में पहुंचकर विधायक प्रकाश नायक ने जाना पीड़ितो का हाल
हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा

रायगढ़ – आप लोग चिंता मत कीजिए।आपकी हर संभव सहायता के लिए मैं हमेशा उपस्थित रहूंगा। उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर व सरिया विकासखंड अंतर्गत शामिल गाँव में बाढ़ राहत शिविरों में निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कही गई। विदित हो कि विगत कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से महानदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिसकी वजह से पुसौर व सरिया विकासखंड के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए है। वही इं प्रभावितों को सुविधा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाया गया है। वही विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर के सूरजगढ़, व सरिया के लुकापारा में संचालित राहत शिविर पहुंचे। जहा उन्होंने बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। साथ ही इस भीषण आपदा के दौरान हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। साथ ही प्रभावितों के रुकने व भोजन व्यवस्था को भी लेकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 17, 2026नाबालिग बालिका के अपहरण और जबरन विवाह मामले में 18 माह से फरार ईनामी दम्पत्ति गिरफ्तार
राष्ट्रीयAugust 17, 2026ब्रेकिंग न्यूज़:झारखंड सरकार ने लंबे समय से चल रहे आंदोलनकारियों की मांग मानी
खेल जगतAugust 17, 2026करगीरोड कोटा में दो दिवसीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
बिलासपुरAugust 17, 2026“बने खाबो बने रहिबो” अभियान के तहत व्यापार विहार और शनिचरी के दुकानों में छापा मिठाइयों के नमूने लिए गए

