🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की महिला टीम को विजेता का खिताब

On: September 10, 2022 7:02 AM

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की महिला टीम को विजेता का खिताब

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज) पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में आयोजित 31वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला टीम विजेता रही एवं उप विजेता पूर्व रेलवे की टीम रही । उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर में दिनांक 05 सितम्बर, 2022 से 09 सितम्बर, 2022 तक आयोजित 31 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता जबलपुर रेलवे स्टेडियम, जीसीएफ राम मंदिर ग्राउंड एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में खेली गयी । इस वॉलीबाल प्रतियोगिता में 346 खिलाड़ियों ने भाग लिया । महाप्रबन्धक दक्षिण पूर्व रेलवे श्री आलोक कुमार ने विजेता टीम को बधाई दिया तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment