बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने भाजपा पार्षदों की अपील को मंजूर करते हुए लोरमी नगर पंचायत के अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को पूरी करने का कलेक्टर मुंगेली को आदेश दिया है।

मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत के अध्यक्ष जोगी कांग्रेस समर्थित अलका शुक्ला के खिलाफ भाजपा समर्थित पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर मुंगेली को आवेदन दिया था। कलेक्टर मुंगेली ने 29 अगस्त की तारीख तय करते हुए अध्यक्ष v संबंधित लोगों को इसकी सूचना दी थी।
इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी।साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 408 (2) को भी अंसवैधानिक बताकर चुनौती दी थी।
सिंगल बेंच में सुनवाई करते हुए कलेक्टर मुंगेली के आदेश पर स्थगन आदेश दे दिया।
इस पर भाजपा पार्षदों ने हाईकोर्ट की डिविजन बेंच में अपील की । जस्टिस गौतम भादुड़ी एवम जस्टिस आर के अग्रवाल की बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को निरस्त कर दिया तथा कलेक्टर मुंगेली को अविश्वास प्रस्ताव के लिए समय निर्धारित करने का आदेश दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

