रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) पुलिस चौकी जूटमिल अन्तर्गत ग्राम लहंगापाली पुल के पास दिनांक 01.01.2021 को देर *शाम चार लड़कों* द्वारा कार सवार युवक-युवती से मारपीट कर युवती का सोने की चैन, मोबाइल व युवक का पर्स जिसमें नगदी रकम 3,000 रूपये , आई.कार्ड, आधार कार्ड थे लूटकर भाग गये । आरोपियों द्वारा युवक को डंडे से मारपीट व दोनों से लूटपाट किये थे। घायल युवक अस्पताल में भर्ती था । युवक व युवती घटना से बेहद डरे हुये थे । युवक द्वारा उसके पिता को घटना की जानकारी दिये जाने पर उसके पिता द्वारा *दिनांक 24.01.2021* को पुलिस चौकी जुटमिल में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 87/2021 धारा 394, 397 IPC पंजीबद्ध किया गया । चौकी प्रभारी जूट मिल निरीक्षक अमित शुक्ला एवं हमराह स्टाफ द्वारा पीड़ित के बताए हुलिया अनुसार नेतनागर , गढउमरिया क्षेत्र के कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ कर चौकी लाया गया, पीड़ित से पहचान कराई गई है । घटना को आरोपी 1- किरण कुमार बसोड़ पिता स्वर्गीय आनंद कुमार बसोड़ उम्र 24 वर्ष नेतनगर चौकी जूटमिल थाना कोतवाली 2- गंगासागर मोधिया पिता लाल कुमार मोधिया 21 वर्ष । 3- तोष कुमार साव उर्फ विक्की पिता एतवार साव उम्र 23 वर्ष। 4- ललाट कुमार मिर्धा पिता मोहित राम मिर्धा उम्र 22 वर्ष तीनों निवासी एकताल थाना चक्रधरनगर रायगढ़ मारपीट एवं लूटपाट करना स्वीकार किये है । आरोपीगण बताए कि लूट की मोबाइल को जंगल में फेंक दिए थे । आरोपियों से लूट की मशरूका सोने की चैन, युवक का पर्स जिसमें उसके आई.कार्ड आधार कार्ड हैं। आरोपियों से उनकी 4 मोबाइल तथा नगदी रकम ₹500 जप्त किया गया है शेष रकम आरोपीगण खर्च कर चुके थे, आरोपियों से चार डंडा भी वजह सबूत जप्त किये गये हैं । आरोपियों को आज रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

