रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) आज 26 जनवरी को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवक संघ रामनिवास टाकीज चौक के तत्वाधान एवं पूर्व सभापति सुरेश गोयल के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मोहल्लों में गणतंत्र दिवस की संध्या दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।
इस संबंध में पूर्व सभापति सुरेश गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवक संघ रामनिवास टाकीज चौक में हजारों दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर युवक संघ द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मोहल्लों में दीप प्रज्वलित किया गया। गत वर्ष गणतंत्र दिवस पर्व पर शहर के 80 चौक-चौराहों व मोहल्लों सहित स्थानीय मिनी स्टेडियम में 71 हजार दीप प्रज्जवलित किये गये थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के कारण मिनी स्टेडियम में दीप प्रज्वलित करने की अनुमति नहीं मिली है जिसके कारण वहां इस वर्ष दीप प्रज्वलित नहीं किया जा सका। लेकिन युवक संघ द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों में दीप जलाकर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया।
सुरेश गोयल ने शहर वासियों, व्यापारियों एवं लोगों से अपील की करते रहे कि गणतंत्र दिवस की संध्या आप अपने प्रतिष्ठान, घरों व चौक चौराहों में दीप जलाकर रोशन कर इस महापर्वं को उल्लास के साथ मनायें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

