🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ :महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने किया ध्वजारोहण, कोरोना वारियर्स के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

On: January 26, 2021 5:42 PM

रायगढ़, 26 जनवरी 2021/ रायगढ़ में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने

ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया व पुलिस की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी गई। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री तोड़ाराम जोगी की धर्मपत्नी श्रीमती भावना जोगी को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना वारियर्स तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, कलेक्टर श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, डीएफओ रायगढ़ श्री प्रणय मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल एवं श्री अम्बिका वर्मा ने किया।
इन अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
स्वास्थ्य विभाग से डॉ.टी.के.टोण्डर, डॉ.दिनेश नायक, डॉ.रवि शंकर पटेल, डॉ.राजेश मिश्रा, डॉ.राजेश साहू, डॉ.डलेश पटेल, श्री दिनेश पटेल, अमित श्रीवास, सुभाष भगत, राजेन्द्र जोशी शामिल रहे। मेडिकल कालेज रायगढ़ से श्री हरिश उरांव, डॉ.पदमलोचन पटेल, डॉ.अमिता पटेल, डॉ.राजेश डनसेना, डॉ.अनिमेश कुर्रे, पूजा देव राजन, सिनय कुन्जोमोन, सुषमा लाल, श्री सुरेन्द्र दीप, जिला पंचायत रायगढ़ से दिशा आदर्श स्व-सहायता समूह, संतोषी महिला स्व-सहायता समूह गोड़म सारंगढ़, लता महिला स्व-सहायता समूह लक्ष्मीपुर धरमजयगढ़, लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह औरदा पुसौर, सुश्री प्रियंका पटेल, श्रीमती अनिता पटेल बैंक सखी औराभांठा, श्री बुधवार सिंह अगरिया, श्री प्रसन्नजीत भोय, श्रीमती शशिकला पटेल, श्रीमती आशा साहू, श्री देवेश कानूगगो, श्री रामकुमार पटेल, कान्हा महिला स्व-सहायता समूह खरसिया, श्री भागीरथी नायक, श्री राकेश कुमार पटेल, जिला कार्यालय रायगढ़ से श्री विरेन्द्र राठिया, श्री मुकेश रात्रे, श्री उमेश यादव, श्री सत्येमव सिंह ठाकुर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से श्री अमित शुक्ला, श्री अभिनवकांत सिंह, श्री सुमतराम साहू, श्री नंदलाल पैंकरा, श्री कमल किशोर पटेल, श्री प्रेमसाय भगत, श्री लखपति प्रधान, श्री सोमेश गोस्वामी, श्री खिरेन्द्र जलतारे, मंगरिता पैंकरा, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुश्री निर्मला देवांगन, माधुरी कुर्रे, सुभाषिनी प्रधान, श्रीमती अनिता नायक, शशिकला पटेल, कार्यालय नगर पालिक निगम से श्री ऋषि राठौर, श्री परमेश्वर चौहान, श्री विकास यादव, श्रीमती किरण निषाद, कार्यालय जिला आयुर्वेद रायगढ़ से डॉ.संतोष कुमार गुप्ता, डॉ.यू.आर.मोधिया, कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रायगढ़ से श्री मेलाराम ज्वाला, एसडीएम कार्यालय खरसिया से श्री संजय भगत पटवारी, कार्यालय तहसीलदार रायगढ़ से श्री धुनर्जय डनसेना, कार्यालय सहायका श्रमायुक्त से श्री बाबूलाल पटेल, कार्यालय शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से श्री भुवनेश्वर पटेल, श्री किशोर कुमार यादव, श्री विकास रंजन सिन्हा, सुश्री सुरमी धर, श्री जफल उल्लाह, जिला जेल रायगढ़ से श्री आशीष बाजपेयी, श्री शिवचरण राठिया, खाद्य शाखा रायगढ़ से श्री चितरंजन सिंह, कौशल साहू, श्री चुड़ामणी सिदार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से डॉ.श्रीमती मनीषा चौधरी, एसडीएम कार्यालय धरमजयगढ़ से श्री शुभम किशोर श्रीवास्तव, देवकी रामधारी फाउण्डेशन से नेत्रदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री दीपक अग्रवाल, श्री विजय बसंत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
11 वीं राज्य वशु चैम्पियनशिप 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया-जिनमें सुरेन्द्र देवांगन, विजेन्द्र कुमार सिंह, अमन तिवारी, सुभांश ठेठवार, हर्ष देवांगन, उमा चौहान, अनिशा चौहान, ज्योति चंद्रा तथा बबिता विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment