🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री ने बेलतरा तहसील का किया वर्चुअल शुभारंभ ,जिले का 11 वां तहसील बना बेलतरा, गत चार साल में बने छह नई तहसील

On: October 17, 2022 1:18 PM

जिले का 11 वां तहसील बना बेलतरा, गत चार साल में बने छह नई तहसील


बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 17 अक्टूबर 2022 )/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए जिले की नयी तहसील बेलतरा का शुभारंभ किया। इसे मिलाकर जिले में अब 11 तहसील हो गये हैं। उप तहसील बेलतरा को उन्नत कर पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने पर ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। बेलतरा तहसील में बेलतरा एवं नगोई राजस्व निरीक्षक मण्डल के 17 पटवारी हलके के 42 गांव सम्मिलित हैं। तहसील का रकबा लगभग 19 हजार हेक्टेयर एव आबादी 88 हजार से ज्यादा है। नयी तहसील के प्रभारी तहसीलदार के तौर पर श्री राहुल शर्मा की पदस्थापना की गई है। उल्लेखनीय है कि गत चार बरस में बिलासपुर जिले में राज्य सरकार की प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की नीति के फलस्वरूप छह नई तहसीलें बनाई गई हैं। इनमें बेलतरा सहित बेलगहना, रतनपुर, बोदरी, सीपत एवं सकरी तहसील शामिल हैं। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार जिला कार्यालय के एनआईसी केन्द्र से जुड़कर शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। बेलतरा में आयोजित शुभारंभ समारोह में योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, जनपद सदस्य श्री अनिश धीवर, सरपंच श्रीमती ईश्वरी कौशिक सहित एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, नये तहसीलदार राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment