🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ़ उप निरीक्षक बहादुर और डडसेना को ईमानदारी का मिसाल पेश करने पर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के हाथों रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया

On: October 17, 2022 4:31 PM

आरपीएफ़ उप निरीक्षक बहादुर और डडसेना को ईमानदारी का मिसाल पेश करने पर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के हाथों रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया

रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को ट्रेन मे छूटे रुपये से भरे बैग को सुपुर्द किए जाने के संबंध मे

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज 17 अक्टूबर, 2022) दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के बल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बी. बहादुर के गश्त के दौरान एक यात्री नाम श्री चेतन अग्रवाल, निवासी दलदल सिवनी रायपुर के द्वारा बताया गया कि वह गाड़ी क्रमांक 18242 से अम्बिकापुर से रायपुर तक यात्रा कर रहे थे, यात्रा पूर्ण होने पर वे रायपुर स्टेशन मे उतरने जल्दबाज़ी मे अपना एक छोटा बैग जिसमे कि रुपए 1,58,330/- नगद राशि थी, कोच नंबर ए/1 मे भूल गए है । कार्यरत अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बी. बहादुर ने तुरंत गाड़ी के अनुरक्षण पार्टी के उप निरीक्षक बी पी दंडसेना को मोबाइल के माध्यम से अवगत कराया गया । अनुरक्षण पार्टी द्वारा खोजबीन कर उक्त बैग को प्राप्त कर अपने कब्जे मे लिया गया । जिसकी जानकारी सहायक उप निरीक्षक बी. बहादुर को दिया गया । उप निरीक्षक बी पी दंडसेना द्वारा प्राप्त बैग को सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया । सहायक उप निरीक्षक बी. बहादुर और उप निरीक्षक बी पी दंडसेना द्वारा पूर्ण जांच पड़ताल के बाद उक्त बैग जिसमे कि रुपए 1,58,330/- नगद राशि थी, उसके स्वामी श्री चेतन अग्रवाल को सुपुर्द किया गया । आरपीएफ़ के द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत ईमानदारी का मिसाल पेश करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे का नाम गौरवान्वित किया है । उक्त दोनों बल अधिकारियों को महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा प्रत्येक को रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment