🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लाखो की टिकट के साथ तीनो मंडलों में रेसुब की रेड में 38 दलाल धराये त्योहारी सीजन में सक्रिय अवैध ई टिकट का नेटवर्क किया ध्वस्त

On: October 18, 2022 7:29 PM

लाखो की टिकट के साथ तीनो मंडलों में रेसुब की रेड में 38 दलाल धराये त्योहारी सीजन में सक्रिय अवैध ई टिकट का नेटवर्क किया ध्वस्त

बिलासपुर रेल जोन के प्रधान सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा

बिलासपुर।( अमित मिश्रा/अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेसुब ने विगत दिनों अवैध ई टिकट बनाने वाले दलालों पर जोन स्तर पर रेसुब के आईजी के निर्देशन में नागपुर, बिलासपुर,रायपुर मंडलों में सभी पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक और टीम आदेश मिलते ही सक्रिय हो मुखबिरो का नेटवर्क सक्रिय कर दिया और ताबड़तोड़ छापे मारे कर कुल 38 मामले दर्ज कर लाखो के टिकट बरामद कर 38 दलालों को धर दबोचने में बल को अहम कामयाबी मिली थी। इस संबन्ध में रेसुब बल के आईजी कार्यालय से वायरलेस न्यूज़ को उपलब्ध कराए गए आकड़ो के मुताबिक रेसुब बिलासपुर जोन के प्रधान सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में त्यौहारी सीजन में 14 और 15 अक्टूबर को टिकट दलालों की मिल रही अवैध टिकट बनाने गुप्त सूचना पर पोस्ट के तीनों मण्डल में पोस्ट प्रभारियों ने मिले निर्देशन का पालन करते हुए नागपुर मण्डल में 16 , बिलासपुर मण्डल में 13,रायपुर मण्डल में 09 कुल 38टिकट दलालों के विभिन्न ठिकानों में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर महाराष्ट्र में नागपुर के नागपुर, इतवारी,गोंदिया,वडसा, नागभीड़ ,छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर,रायपुर ,भाटापारा, भिलाई, दुर्ग,डोंगरगढ़, बेमेतरा, मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नैनपुर जैसे शहरों में दबिश देकर दलालों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इन दलालों से एक लाख, चौबीस हजार से अधिक के टिकट जप्त किये गए है। वही अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी बनाकर उसका दुरुपयोग करते हुए IRCTC के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है, जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में अलग – अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्यवाई की गई। यात्रा किये गए टिकटो का मूल्य 9 लाख 39 हजार 9 सो चौबीस रुपये है। कुल 10 लाख 63 हजार 9 सो पैसठ रुपये है। टिकट दलालों से लेपटॉप और टिकट बनाने के समान भी रेसुब की टीमो ने जप्त किये है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment