🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दीपावली पर्व को लेकर जिले में बढ़ायी गई चौकसी, बाजार में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग…..

On: October 19, 2022 5:50 PM

● दीपावली पर्व को लेकर जिले में बढ़ायी गई चौकसी, बाजार में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग…..

*रायगढ़* । दीपावली पर बाजार में भीड़ को देखते हुए एसपी श्री अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को “विजुअल पुलिसिंग” की दिशा में बाजारों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग बढाने का निर्देश दिया गया है जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव हो वहीं असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस का भय उत्पन्न हो । एसपी के निर्देशन पर जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर निगाह रखा जा रहा है । पेट्रोलिंग दौरान सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को समझाइश दिया गया । पेट्रोलिंग के साथ ट्राफिक अमला यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटा है । रक्षा टीम के सदस्यों के साथ पुलिस के जवान सादी वर्दी में असमाजिक लोगों पर नजर रख रहे हैं। एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को दीपावली तक प्रतिदिन प्रमुख चौंक-चौराहों में जवानों को तैनात करने एवं देर शाम तक बाजार में पैदल पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment