गरियाबंद (वायरलेस न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये थे कि जिले अवैध तस्करी व अवैध कार्यों में संलिप्त लोगो के उपर कार्यवाही किया जाये। जिसके परिपालन में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में

समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों अवैध गांजा, शराब, जुआ, सट्टा, हीरा अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु मुखबीर लगाया गया था।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी गरियाबंद द्वारा दिनांक 18.10.2022 को हमराह स्टाफ एवं स्पेशल टीम के साथ टाउन / देहांत भ्रमण कर रहे थे। जो भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला की तीन व्यक्ति एक पीले रंग के प्लास्टिक के बोरी में वन्यजीव पेंगोलियन (सालखपरी) को अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करने के नियत से ग्राहक की तलाश में नगरी (धमतरी) क्षेत्र से गरियाबंद की ओर रहे है। उक्त मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के भुतेश्वरनाथ मंदिर रोड़ छिंदीला तिराहा पारागांव पास नाकाबंदी प्वाईंट लगाया गया। कुछ समय बाद मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के आधार पर मोटर सायकल काला रंग के बुलेट क्रमांक सीजी-04-एन.टी.-2904 में सवार तीन व्यक्ति आये जिन्हें रोक कर नाम पता पुछने
पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम खुमान लाल कंदर पिता मनहरण लाल कंवर उम्र 23 साकिन नवागांव थाना
मगरलोड़ जिला धमतरी तथा मोटर सायकल के बीच में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार कमार पिता स्व चेतुराम कमार मउ 47 साल साकिन खरका थाना नगरी जिला धमतरी बताया तथा मोटर सायकल के पीछे बैठ नाम पता पुछने पर अपना नाम रूपेश कुमार साहू पिता संतराम साहू उम्र 33 साल साकिन भैसातरा थाना राजिम जिला गरियाबंद बताया। मोटर सायकल के बीच में बैठे रमेश कुमार कमार जो अपने हाथ में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था। बोरी के अंदर रखे समान के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर समक्ष गवाहों के तलाशी लिया गया। जिसके कब्जे एक जिन्दा पेंगोलियन (सालखपरी )
मिला। जिसे समक्ष गवाहन के जप्त कर किया गया। उक्त तीनों आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना गरियाबंद में धारा 9,39 (ख), 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से प्राप्त पेंगोलियन (सालखपरी) वजनी 12.462 कि.ग्राम कीमत 6,00,000 रूपये तथा
घटना में प्रयुक्त एक नग काला रंग के रायल इन्फिल्ड बुलेट 350 क्रमांक सीजी-04-एन.टी.-2904 कीमत 1,50,000 रुपये कुल जुमला 7,50,000 रूपये को जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौतम गावडे, सउनि० खुमान ताल महिलांग, प्र.आर. नारायण ध्रुव, आर० मुरारी यादव, योगश ठाकुर, डिगेश्वर साहू से रवि शंकर सोनवानी स्पेश टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रआर. अंगदराव, जय प्रकाश मिश्रा, चुडामडी देवता, आरक्षक रविन्द्र सिन्हा, हरीश साहू,
यादराम ध्रुव, धनेश्वर जांगडे, लिलेश्वर कंवर, यशवंत त्रिवेन्द्र का कार्य सराहनी रहा।
आरोपी के नाम
1.नाम खुमान ताल कंवर पिता मनहरण लाल कंवर उम्र 23 साकिन नवागांव थाना मगरलोड़ जिला धमतरी
- नाम रमेश कुमार कमार पिता स्व घेतुराम कमार मउ 47 साल साकिन खरका थाना नगरी जिला
धमतरी - नाम रूपेश कुमार साहू पिता संतराम साहू उम्र 33 साल साकिन भैसातरा थाना राजिम जिला गरियाबंद
जप्त समाग्री पेंगोलियन (सालखपरी) वजनी 12.462 कि.ग्राम किमती 6,00,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक
नग काला रंग के रायल इन्फिल्ड बुलेट 350 क्रमांक सीजी-04-एन.टी.-2904 कीमत 1,50,000 रूपये कुल
जुमला 7,50,000 रूपये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

