🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ बैरक ग्राउंड शहीद स्मारक में शहीद दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया,शहीद स्व. सीपी सिंह की पत्नी श्रीमति सुनीता सिंह को ए एन सिन्हा ने सम्मानित किया

On: October 21, 2022 12:08 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)आज रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर बुधवारी बाजार स्थित आर पी एफ बैरक ग्राउंड में शहीद दिवस के अवसर पर शहीदो के सम्मान में स्मृति परेड आयोजित किया गया ।
परेड में रेल सुरक्षा बल के जवानों की प्लाटून के द्वारा बैंड के साथ शहीद स्मारक के सामने शहीदो को सलामी देकर सभी अधिकारीयों एव जवानों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेल सुरक्षा बल महानिरीक्षक – सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अमिय नंदन सिन्हा द्वारा वर्ष 21- 22 में रेल सुरक्षा बल के शहीद हुए 17जवानो के साथ देश के अन्य राज्यों एव अन्य अर्ध सैनिक बलों के शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हे नमन किया गया।


इसी क्रम में रेल सुरक्षा अपराध शाखा बिलासपुर में वर्ष 11में रेलवे संपत्ति की चोरी में लिप्त आरोपियों को पकड़ने के दौरान प्रधान आरक्षक स्व. सीपी सिंह शहीद हुए थे,उनकी पत्नी श्रीमति सुनीता सिंह को इस शहीद दिवस परेड में आमंत्रित कर महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल दपूमरे. द्वारा सम्मानित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री आलोक कुमार उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर, दिनेश सिंह तोमर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आलोक कुमार जेना, बिलासपुर एव अन्य अधिकारी तथा बल के सदस्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment