काले कपड़े पहन कर भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की

रायपुर ( वायरलेस न्यूज) भाजपा ने निगम, मंडलों में की गई नियुक्तियों का काले कपड़े पहन कर विरोध किया है। काले कपड़े पहन कर भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की।

एकात्म परिसर में हुई चर्चा में नेताओं ने आरक्षण की कटौती के लिए जिम्मेदार के पी खांडे को अजा आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि दीवाली का तोहफा नहीं बल्कि आदिवासी समाज का अपमान है। सरकार ने के पी खांडे को पुरस्कृत किया है। खांडे ने ही याचिका लगा कर आदिवासी समाज का आरक्षण कम कराने का काम किया।

कांग्रेस समाज को आपस मे लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके पहले पिछड़ा वर्ग का आरक्षण कम कराने वाले कुणाल शुक्ला को पद दिया गया था। कांग्रेसी अंग्रेजों के वंशज हैं इसलिए फुट डालो शासन करो की नीति पर चल रही है। कांग्रेस एक तरफ तो नौटंकी कर रही है वही दूसरे तरफ ऐसे याचिकाकर्ताओं को पद दे रही है। आरक्षण के मामले में सरकार ने बड़ी साजिश की है, क्योंकि याचिका कर्ता और बचाव पक्ष(सरकार) दोनों एक थे।

पहले रिस्पॉन्डर (बचाव पक्ष) आरक्षण कटौती नहीं चाहता था, लेकिन सरकार में बचाव पक्ष और याचिका कर्ता दोनों एक हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पिटीशनर और रिस्पॉन्डर दोनों एक थे एक मत हो कर काम किया। इसलिए आरक्षण 32 प्रतिशत से घट कर 20 प्रतिशत हो गया। इसलिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अजा आयोग का अध्यक्ष बना कर के पी खांडे को उस बात का पुरस्कार दिया गया है। निगम मण्डल में नियुक्तियां आरक्षण को लेकर सरकार की नीयत दर्शाती है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

