बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) सिविल लाइन थाना के करीब निगम की कचरा गाड़ी ने रिटायर्ड फॉरेस्ट एसडीओ को टक्कर मार दी।

हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत हो गई। जरहाभाठा ग्रीन पार्क कॉलोनी एसडी राय पिता केडी राय (72) का कॉलेज के सामने ही मकान है। उनके छोटे बेटे अमन (30) बीमार हैं।

रिटायर्ड फाॅरेस्ट एसडीओ उसके लिए शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नारियल पानी लेने अंबेडकर चौक आए थे। यहां से अस्पताल लौट रहे थे। सिविल लाइन थाना के करीब नगर निगम की कचरा गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में वे सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आई। समाज सेविका पायल लाट ने देखा तो गाड़ी रोककर घायल को कार में बिठाया और शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर भर्ती कराया। घायल के दामाद के अनुसार रात को डॉक्टरों ने ससुर की हालत गंभीर होने की जानकारी देते हुए घर ले जाने की सलाह दी। परिजन घर ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया,कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की


