🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब की टीम ने रेलवे स्टेशन शहडोल से बैटरी चोरी के आरोप में रेलवे कर्मचारी सहित तीन को गिरफ्तार किया

On: October 29, 2022 5:03 PM

*रेसुब की टीम ने रेलवे स्टेशन शहडोल से बैटरी चोरी के आरोप में रेलवे कर्मचारी सहित तीन को गिरफ्तार किया


शहडोल। (वायरलेस न्यूज़)शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेसुब की टीम ने दबिश देकर दिनांक कंट्रोल पैनल से चोरी हुए बैटरी के मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब शहडोल प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश तोमर मार्गदर्शन में 28 नवंबर 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन शहडोल के कंट्रोल पैनल के नीचे बने बैटरी रूम के पास से रेलवे के सिग्नल विभाग का 06 नग बैटरी बकेली गांव के रहवासी रामप्रसाद को सिग्नल विभाग के रेलवे कर्मचारी द्वारा चोरी चुपके दिया गया है,

आज सूचना प्राप्ति पर मनीष कुमार निरीक्षक रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल, डीके यादव उप निरीक्षक ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान रामप्रसाद प्रजापति वल्द रामखेलावन उम्र 34 वर्ष, ग्राम बकेली बड़का टोला, वार्ड नंबर 18,थाना पाली जिला उमरिया (मध्य प्रदेश) निवासी के उक्त निवास स्थान पर समय करीबन 12:00 बजे जाकर चेकिंग उपरांत रेलवे का 06 नग बैटरी घर के आंगन में सफेद रंग की

प्लास्टिक की बोरी में रखा होना पाया, उक्त बैटरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि 1 दिन पूर्व वह इसे रेलवे स्टेशन शहडोल के कंट्रोल पैनल के पास से रेलवे कर्मचारी विजय पांडे तथा वहां कार्यरत मनोज पटेल उर्फ लक्की से मिलकर उनके आदेश से उनकी उपस्थिति में लेकर आया है, अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर उक्त संपत्ति को कब्जे में रखने संबंधी कोई वैध अधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर स्वतंत्र गवाहों के समक्ष मौके पर जब्ती की कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए कंट्रोल पैनल रेलवे स्टेशन शहडोल मे उक्त आरोपी व जप्तसुदा उक्त रेलवे संपत्ति को साथ लेकर आए, आरोपी की पहचान आधार पर मनोज पटेल उर्फ लक्की वल्द स्वर्गीय मुन्नूलाल उम्र 27 वर्ष, पता रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 239/2, पानी टंकी के पास दरभंगा चौक, शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) व *रेलवे कर्मचारी विजय पांडे वल्द श्री रामस्वरूप पांडे उम्र 58 वर्ष, नरसरहा मोहल्ला, एफसीआई गोदाम के पास सिंहपुर रोड, शिवाजी वार्ड क्रमांक 29,थाना कोतवाली जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) निवासी पदनाम सीनियर टेक्नीशियन, सिग्नल विभाग रेलवे स्टेशन शहडोल* से पूछताछ की जिसमें उनके बयान आधार पर उनके द्वारा दिनांक 27.10.2022 को समय करीबन 10:30 बजे कंट्रोल पैनल रेलवे स्टेशन शहडोल के नीचे स्थित ऑफिस के पास से 6 नग रेलवे का रिलीज बैटरी राम प्रसाद प्रजापति को दिया, जिसे रामप्रसाद अपने घर लेकर गया आगे पूछताछ में उक्त तीनों आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए अधिकारियों से माफी मांगी, रेलवे कर्मचारी द्वारा रेलवे संपत्ति को बिना किसी उचित आदेश के अपने वरिष्ठ अधिकारियों से छुपाकर गलत तरीके से दिया गया, रेलवे कर्मचारी के विभागीय अधिकारियों को उक्त घटना की संपूर्ण सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल में जप्तसुदा संपत्ति सहित उक्त तीनों आरोपियों को लाकर रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम धारा 3(a) के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल में अपराध क्रमांक 17/2022 दिनांक 28.10.2022 कायमी किया गया, (चोरित संपत्ति का कुल मूल्य 2400/-) कार्यवाही उपरांत माननीय हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्गत धारा 41 सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर छोड़ा गया और चालान पेश करने के दौरान माननीय न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, मामले की जांच डीके यादव उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment