🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिशुपाल पर्वत के घोडाधार खाई में गिरा युवक , दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस

On: September 11, 2020 11:53 AM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमु

महासमुंद – महासमुंद जिले की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला शिशुपाल की चोटी से खाई मे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सरायपाली अनुविभागीय मुख्यालय से महज लगभग 26 किमी दूर शिशुपाल पर्वत के घोड़ाधार पर एक युवक की गिर कर मौत हो गई। जानकारी के
अनुसार ग्राम पड़कीपाली पोस्ट मलदामाल. निवासी 18 – 19 वर्षीय युवक दीपक साव की लाश बरामद कर ली गई है, उक्त घटना की खबर मिलते ही सिंघोडा पुलिस थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू द्वारा टीम को स्पॉट पर भेज दिया गया है। युवक की इस तरह गिर कर मौत दुर्घटना है या आत्महत्या यह जांच का विषय बना हुआ हैं, लोगों की माने तो शिशुपाल पर्वत का घोड़ाधार सुसाइड पाइंट के नाम से भी जाना जाता है आपको बता दें कि कोरोना काल में लाक डाउन से उब चुके पर्यटक अब सरायपाली अंचल के प्रमुख पर्वत शिशुपाल पर्वत में स्थित घोड़ाधार जल प्रपात का मनोरम दृश्य देखने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। शिशुपाल पर्वत पर खूबसूरत पहाड़ी शृंखला है जिसे बुढ़ा डोंगर भी कहा जाता है, और स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वत के पूर्व तरफ लगभग एक हजार मीटर ऊंचा जलप्रपात है जो वर्षा ऋतु में ही जीवंत होता है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment