किशोर कर ब्यूरोचीफ – महासमुंद जिले की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला शिशुपाल की चोटी से खाई मे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सरायपाली अनुविभागीय मुख्यालय से महज लगभग 26 किमी दूर शिशुपाल पर्वत के घोड़ाधार पर एक युवक की गिर कर मौत हो गई। जानकारी के
अनुसार ग्राम पड़कीपाली पोस्ट मलदामाल. निवासी 18 – 19 वर्षीय युवक दीपक साव की लाश बरामद कर ली गई है, उक्त घटना की खबर मिलते ही सिंघोडा पुलिस थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू द्वारा टीम को स्पॉट पर भेज दिया गया है। युवक की इस तरह गिर कर मौत दुर्घटना है या आत्महत्या यह जांच का विषय बना हुआ हैं, लोगों की माने तो शिशुपाल पर्वत का घोड़ाधार सुसाइड पाइंट के नाम से भी जाना जाता है आपको बता दें कि कोरोना काल में लाक डाउन से उब चुके पर्यटक अब सरायपाली अंचल के प्रमुख पर्वत शिशुपाल पर्वत में स्थित घोड़ाधार जल प्रपात का मनोरम दृश्य देखने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। शिशुपाल पर्वत पर खूबसूरत पहाड़ी शृंखला है जिसे बुढ़ा डोंगर भी कहा जाता है, और स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वत के पूर्व तरफ लगभग एक हजार मीटर ऊंचा जलप्रपात है जो वर्षा ऋतु में ही जीवंत होता है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

