*मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की दी जाएगी आर्थिक सहायता*
जगदलपुर, 01 फरवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल 31 जनवरी को जिला मुख्यालय जगदलपुर से करीब 30 किमी दूरी पर सीमावर्ती ओड़िसा राज्य के मुक्ताहांडी के पास सड़क दुर्घटना में जगदलपुर विकासखंड के 09 लोगों की मृत्यु होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढ़ांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। श्री बघेल ने उनके परिजनों को हर संभव मद्द उलब्लध कराने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में घायल सभी 13 लोगों की शीघ्र स्वस्थ्य हाने की ईश्वर से कामना भी की। श्री बघेल ने जिला प्रशासन एवं शासकीय मेडिकल कालेज प्रशासन को अस्पताल में भर्ती सभी घायल लोगों का समुचित ईलाज करने के निर्देश भी दिए। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने भी ओड़िसा राज्य के कोरापुट जिले के कोटपाड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्ताहांडी के पास सड़क दुर्घटना में 09 लोगों की मृत्यु होने एवं 13 लोगों की घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रूपए एवं गंभीर रूपए से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के अंत्येष्ठि हेतु उनके परिजनों को तात्कालिक रूप से 50-50 हजार रूपए एवं अस्पताल में भर्ती घायल सभी 13 लोगों के ईलाज हेतु 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को ओडिसा सरकार की ओर से भी 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।
उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन इस घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों के मद्द हेतु ग्राम कलचा पहुंच गए थे। इसके पश्चात वे स्वयं शासकीय मेडिकल कालेज अस्पताल डिमरापाल में पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा चिकित्सकों को समुचित ईलाज करने के निर्देश दिए। गंभीर सड़क दुर्घटना में मृत सभी लोग जगदलपुर विकासखंड के ग्राम कलचा के निवासी थे। साथ ही घायल 13 लोगों में से 10 लोग कलचा एवं 03 लोग मोरठपाल के रहने वाले हैं। मृतको की अंत्येष्ठि के दौरान संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन एवं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जगदलपुर श्री जीआर मरकाम, तहसलीदार श्री मधुकर सीरमौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री वाईके पटेल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण ग्राम कलचा में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.24रेलवे सुरक्षा बल, दपूमरे. द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से रायपुर में “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” पर कार्यशाला का आयोजन
Uncategorized2026.03.23बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस में रायपुर से दुर्ग आ रहे 12 किन्नर गिरफ्तार आरपीएफ दुर्ग की कार्यवाही
Uncategorized2026.03.23दपूरे.रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां*
Uncategorized2026.03.22आर पी एफ दुर्ग द्वारा वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 वेंडर और स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों के बाहर अवैध रखे खादय पदार्थ करीब 50,000/- रु. मूल्य की सामानों जप्ती की कार्यवाही कि


