*ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा”के तहत एक चोर रेसुब और जीआरपी की सँयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा

रायपुर। (वायरलेस न्यूज)रायपुर रेसुब की सक्रियता के कारण रेसुब की टीम ने जीआरपी के साथ मिलकर एक शातिर चोर को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि रेसुब रायपुर, व जीआरपी की विशेष टीम ने श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर, श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्ग दर्शन में मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। परसो दिनांक 06 दिसंबर 22 को समय 12.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे व जीआरपी रायपुर के सउनि एन के शर्मा व आ. एम वर्मा के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर मे गस्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़े तब वह घबराने लगा पूछताछ करने पर अपना नाम पता- राजेश शर्मा, पिता- संतोष शर्मा, उम्र-27 साल, निवासी-आम्रपाली, 32 एकड़ 26/2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल कोहका,थाना जामुल, जिला- दुर्ग (छ ग) । आगे की पूछताछ में बताया कि बहुत दिन पहले वह रायपुर रेलवे स्टेशन मे किसी यात्री का बैग से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया जिसे वह बहुत दिन से छिपाकर घर में रखा था आज बेचने के फिराक मे रायपुर स्टेशन आया था बताया उसके पास से एक रीयलमी कंपनी का मोबाइल मॉडल सी 11, कीमती 8000/ रुपया मिला,मोबाइल का आईएमईआई का मिलान करने पर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज मामला का होना पाया गया, जीआरपी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक – 100/2021,धारा-379 IPC दिनांक 15-09-2021 में संलग्न कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया, जहा से उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

