🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे की पहली हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रात में रायपुर बिलासपुर से गुजरी ,बिना रूके खामोशी से सीधे आगे बढ़ गयी ,नागपुर मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के निर्देश पर ट्रेन के रूट के आस पास स्थित गांव/क्षेत्र में सघन जागरूकता

On: December 8, 2022 1:59 PM


रायपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) देश की चर्चित और दक्षिण मध्य रेल्वे जोन की पहली हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार की रात रायपुर से गुजरी। कल रात करीब 10.40 बजे यह रायपुर के प्लेटफार्म तीन पर आयी और बिना रूके खामोशी से सीधे आगे बढ़ गयी। यह ट्रेन ट्रायल के रूप में चली इसलिए इसकी कोई उद़घोषणा रायपुर बिलासपुर स्टेशन भी नहीं हुई।

कल रात वरिष्ठ पत्रकार श्री गोकुल सोनी जी अपने कैमरे में फोटो कैद कर लिया इस ट्रेन को बहुत करीब से देखने का अवसर मिला।

आगामी 11 दिसंबर 22 से नागपुर से बिलासपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है जिसे हरी झंडी माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिखाई जाएगी । गोंदिया रेलवे स्टेशन में भी इस ट्रेन का 2 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है । इस विशेष ट्रेन की शुरुआत होने के पहले ही इसकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन, नागपुर मंडल के आरपीएफ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इस ट्रेन के रूट के आस पास स्थित गांव/क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत जन सामान्य को समझाइश दी जा रही है कि किसी चलती हुई रेल गाड़ी में पत्थर ना मारें, अपने मवेशियों को ट्रैक के आसपास आवारा घूमने हेतु ना छोड़े क्योंकि यह मवेशियों की मृत्यु होने का कारण बनता है साथ ही यात्रियों की जान को जोखिम में डालता है । इसके अतिरिक्त यह रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध है और दोषसिद्ध होने पर सजा का प्रावधान है । रेलवे सुरक्षा बल के गोंदिया पोस्ट सहित अन्य पोस्ट द्वारा यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है । रेलवे सुरक्षा बल की जनता से अपील है कि ऐसी किसी भी प्रकार की गलती करने से बचें और अपने मित्रों तथा परिचितों को जागरूक करें ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment