भानुप्रतापपुर।(अरूण पाढ़ी वायरलेस न्यूज) मुखबीर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तस्करों के साथ एक जिंदा पैंगोलिन भी बरामद किया है। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी हो सकती है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोयलीबेड़ा इलाके से कुछ लोग पेंगोलिन को तश्करी कर बेचने ले जा रहे हैं।
सूचना पर विभाग की टीम लगातार पीछा करते हुए भानुप्रतापपुर के खण्डी नदी के पास आंध्रप्रदेश की कार में सवार 5 आरोपियों और जिंदा पैंगोलिन को जब्त किया। इसमे शामिल मुख्य आरोपी देवानंद कालीपद, राजेंद्र राजपूत धनवीर ये तीनो पालारास सुकमा निवासी है। आरोपियों में एक इंजिनियर,एक ड्राइवर है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सहदु राम और उसकी पत्नी दसरी निवासी कुरुसबोडी है। जो देवानंद कालीपद के सास-ससुर हैं। बता दें कि पैंगोलिन एक दुर्लभ जीव है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है। इसका बाजार मूल्य 12 से 15 लाख रुपए हो सकता है। इसके मांस और इसकी शैल को उपयोग दवा के लिए किया जाता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026“बने खाबो बने रहिबो” अभियान के तहत व्यापार विहार और शनिचरी के दुकानों में छापा मिठाइयों के नमूने लिए गए
छत्तीसगढ़August 17, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: नितीन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेता दीपक महस्के को आई टी सेल का अध्यक्ष बनाया
बिलासपुरAugust 17, 2026खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विभाग पूरे जिले में रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बने “खाबो बने रहिबो” 2.0 अभियान के तहत सघन जांच अभियान प्रारंभ किया
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो

