बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छ ग के पूर्व वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि “केंद्रीय बजट कोरोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में प्रस्तुत किया गया असाधारण, जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला, पारदर्शी एवं सभी वर्गों के हितों को समाहित किए संतुलित बजट है,जिससे देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा और आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के निर्माण की परिकल्पना फलीभूत हो सकेगी।“ देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अधिक 75 वर्ष आयु के वृद्धजन पेंशनर्स को आयकर से छूट, किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य,एम एस पी खरीद जारी रखना, हाइड्रोजन एनर्जी मिशन का ऐलान स्वच्छ भारत मिशन का विस्तार उज्जवला योजना का विस्तार जल जीवन मिशन के लिए 2 दशमलव 87 लाख करोड़ का प्रावधान, बीमा में विदेशी निवेश सिम 74 प्रतिशत किया जाना, रेलवे के लिए 1.10 लाख का बजट, नई स्क्रैप पॉलिसी, सरकारी के मांगबैंकों में पूंजी का ऐलान, वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ का ऐलान, हेल्थ सेक्टर में 137 परसेंट की पिछले बजट से बढ़ोतरी, उच्च शिक्षा आयोग के निर्माण का एलान, 100 से ज्यादा सैनिक स्कूलों को खोलने का एलान और नेशनल रिसर्च फंड के लिए 50 हजार करोड़ प्रावधान आदि उपायों से मानव पूंजी में नवजीवन का संचार और न्यूनतम सरकार द्वारा अधिकतम शासन करने के मंतव्य से यह बजट देश की इकोनामी को नई दिशा देने वाला होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

