बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर पहुँची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
राजनांदगांव से ट्रेन में सवार होकर पहुँचे अरुण साव
जगह जगह स्टेशनो में हुआ भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन का आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । वंदे भारत ट्रेन के राजनांदगांव पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण स्वयं ट्रेन में सवार होकर बिलासपुर तक पहुंचे । वंदे भारत ट्रेन को लेकर मुसाफिरों में भारी उत्साह है । नागपुर से चलकर बिलासपुर पहुँचने वाली वंदे भारत ट्रेन का आज राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , दुर्ग में सांसद विजय बघेल, सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा,बिल्हा में विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर में विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर रामशरण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में वन्दे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया । बिलासपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण साव ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिये सारे छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस नयी ट्रेन से बिलासपुर से नागपुर तक वे आवागमन में समय की अत्यधिक बचत होगी जिससे नागरिकों के कार्य समय पर हो सकेंगे । अरुण साव ने ट्रेन के सारे स्टाफ के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

