रेसुब ने तीन दिन चलाया टिकट दलालो के खिलाफ विशेष अभियान …………. 2 लाख से अधिक की 191 टिकटो के साथ 10 दलाल चढ़े रेसुब के हत्थे

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक रेल्वे सुरक्षा बल ने बिलासपुर जोन की तीनों मंडलों नागपुर,रायपुर, बिलासपुर में 16 टीमें गठित कर अवैध ई टिकट बनाने वालो पर कहर बरबाते हुए 10 टिकट दलालों को लाखों की टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेसुब बिलासपुर के जोन ऑफिस से वायरलेस न्यूज़ को जानकारी दी गई कि

अवैध टिकिट दलालो की शिकायत मिलने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, श्री अमिय नंदन सिन्हा के निर्देश पर दिनांक 12 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक तीनों मंडलों में एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई।

रायपुर ,बिलासपुर,अम्बिकापुर, रायगढ, चाम्पा, पेंड्रारोड, ये छत्तीसगढ़ के वो जिले है जहाँ रेसुब की टीम ने दलालो को 12 जगह छापे मारे और पकड़ा वही नागपुर के नागभीड़ में 6 जगह चपेमार कर पकड़ा ।कुल 191 टिकट जप्त किये गए जिसमे 171 टिकट पुराने यात्रा टिकट है तो 20 भविष्य के यात्रा टिकट है। कुल टिकटो की कीमत 2,17,746, दो लाख सत्रह हजार सात सौ छियालीस रुपये है।

अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी. बनाकर उसका दुरुउपयोग करते हुए जरूरतमन्द यात्रियो को बेचते है । आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है] जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में अलग-अलग शहरों में एक साथ तीनों मंडलो मे छापेमारी की कार्यवाई की गई। इस अभियान मे 10 अवैध टिकिट दलालो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज किए गए । रेसुब की तीनों मंडलों में कई गई कार्यवाही से रेल टिकट दलालो में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

