● दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों को यातायात पुलिस दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी…..
*रायगढ़* । एसपी श्री अभिषेक मीना निर्देशन पर यातायात पुलिस स्कूली बच्चों को यातायात नियम और रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर बच्चों, शिक्षकों, वैन चालक और कंडक्टरों को रोड सेफ्टी के लिए यातायात नियमों की पालना के बारे में जानकारी दी जा रही है । कल यातायात पुलिस के जवान बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल जाकर बच्चों को बताया गया सभी लोगों को ट्रैफिक नियम की जानकारी होना जरूरी है, जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके। यातायात पुलिसकर्मी ने बच्चों से कहा गया यहां बताये गये ट्रैफिक नियमों का फोला उन्हें स्वयं करना है आपने पैरेंट्स से करना है । छोटे बच्चों को ट्रैफिक के बेसिक नियम जैसे- सड़क के बांयी ओर चलना, ट्रैफिक सिग्लन के रेड लाइट में रूकना और ग्रीन में आगे बढना, जेबरा क्रासिंग पर ही चलना बताया गया और पैरेन्ट्स को ओवर स्पीड में वाहन चलाने से रोकना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना बताते हुए महत्वपूर्ण यातायात संकेत और कार व हल्के वाहन चालकों और बैठे व्यक्तियों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना बहुत जरूरी है, कहा गया । स्टूडेंट से कहा गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

