🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सुरक्षा से समृद्वि – एसईसीएल में 58वें द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

On: December 16, 2022 1:47 PM

सुरक्षा से समृद्वि – एसईसीएल में 58वें द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) एसईसीएल प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभागार में 58वें द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी] क्षेत्रीय महाप्रबंधकों (द्वारा वीसी)] विभागाध्यक्षों एवं एसईसीएल सुरक्षा समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। बैठक का शुभारंभ सुरक्षा दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ उपरांत पिछली बैठक से लेकर इस बैठक के दरमियान कोयला उत्पादन में लगे उन श्रमवीरों जिन्होंने वीरगति को प्राप्त किया उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कोलइण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया पश्चात समस्त उपस्थितों द्वारा सुरक्षा शपथ लिया गया। बैठक में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री बी.पी. सिंह द्वारा सभी आगन्तुकों का पुष्पगुच्छ व पुस्तक से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अपने उदबोधन में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के.पाल ने कहा कि आज सदन से प्राप्त सुझावों पर चिन्तन करना आवश्यक है। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना दर होना चाहिए । खनन गतिविधियों के लिए एक स्थापित नियम होता है] जिसका पालन कर हम खान दुर्घटना को रोक सकते हैं। कोयला उद्योग में तकनीक के प्रसार से खान दुर्घटना में कमी आई है।

निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी ने आग्रह किया कि हम सभी को शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा मे हर संभव प्रयास करना होगा। उन्होने सुरक्षा मानको व उपायों के संबंध में जागरूकता के प्रसार का भी आव्हान किया।

बैठक में एसईसीएल सुरक्षा समिति के सदस्य श्री आनंद मिश्रा (एचएमएस)] श्री बी. धर्माराव (एटक)] श्री इंद्रदेव चौहान (सीटू)] श्री संजय सिंह (बीएसएस)] श्री कमलेश शर्मा (इंटक) एवं श्री अजय पंडित (सीएमओएआई) ने खान सुरक्षा मानकों व संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में पावरप्वाईंट के माध्यम से सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में श्रमशक्ति] सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता] प्रशिक्षण] सुरक्षा संबंधी जागरूकता में बढ़ोत्तरी] खान निरीक्षण सहित खान सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अंत में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के.पाल ने बैठक के सफल आयोजन पर महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) व उनकी टीम को धन्यवाद दिया । आयोजन में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री बी.पी. सिंह व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment