रायपुर (वायरलेस न्यूज 25 दिसम्बर 2022) : छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, लोक निर्माण, गृह, जेल एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मैनपाट के कमलेश्वरपुर में आयोजित समारोह में करमा एथनिक रिसॉर्ट व जोहर मोटल सोनतराई का लोकार्पण हुआ।
समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा राजगीत के साथ किया गया। स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत 21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करमा एथनिक रिसॉर्ट में पर्यटकों को ठहरने की सुविधा के साथ यहां की जनजातीय परंपरा, स्थानीय एवं तिब्बती संस्कृति को करीब से जानने समझने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर अतिथियों ने एथनिक रिसॉर्ट का भ्रमण कर अवलोकन भी किया।
इस मौके पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा की आज मैनपाट के विकास और सुविधा में एक और अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सोच के अनुसार प्रदेश में पर्यटन को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट की खूबसूरती इतनी है कि मैनपाट का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। यहाँ की खूबसूरती, हरियाली, संस्कृति एक धरोहर है जिसे बचा कर रखना है। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता तथा पर्यटन स्थलों का विकास होगा तो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। सभी पर्यटन पॉइंट तक पहुंच मार्ग दुरुस्त करना होगा।
संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि मैनपाट की अपनी प्राकृतिक छटा के कारण अलग पहचान है। छत्तीसगढ़ में कुदरत की अपार आशीर्वाद है। प्राकृतिक संसाधन भरपूर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सोच के अनुसार प्रदेश को सुंदर बनाने का काम जारी है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। मैनपाट प्रदेश के अन्य हिल स्टेशन से अलग है। यहां की जलजली और उल्टा पानी देश दुनिया मे अनूठा है। प्रदेश में पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा रायपुर से उत्तर की ओर सतरेंगा, मैनपाट और जशपुर को जोड़ा जाएगा जो पर्यटको के लिए 3 रात व 4 दिन का पूरा पैकेज होगा।
इस अवसर पर अनिल कुमार साहू आयुक्त एव प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड , सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, तेल घानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.03सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत सिम्स अस्पताल के कैंटीन और केक दुकानों की जांच,खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
Uncategorized2026.05.01*सही दवा शुद्ध आहार* अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों दवारा 14 निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में उपलब्ध वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया
Uncategorized2026.05.01बिलासपुर में जनगणना कार्य शुरू, कलेक्टर ने हिर्री पहुंचकर किया निरीक्षण* *घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, जिले में 4 हजार से अधिक कर्मी जनगणना में जुटे* *डिजिटल मोड में हो रही जनगणना, कलेक्टर ने लिया कार्य का जायजा*
छत्तीसगढ़2026.05.01आज जयंती पर विशेष………………. डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा: छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी के लिए समर्पित पुरोधा* डॉ सुधीर शर्मा (वरिष्ठ साहित्यकार)


