बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री. गृहमंत्री को गोंडवाना गणतत्रं पार्टी ने सौपा ज्ञापन — आये दिन पत्रकारो पर हो रहे हमला ,धमकी को गंभीरता से लेते हुये आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफतारी करने व अपराधियो पर अंकुश लगाने की मांग की गई ,मालूम हो कि अम्बिकारपुर के पत्रकार सुशील बखला को इरफान सिदीकी द्धारा जातिगत गाली गलोच कर देख लेने की धमकी दी गई ,अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिती के विरोध व पीडित पत्रकार के शिकायत पर अनुसूचित जनजाति धारा के तहत मामला दर्ज किया गया धमकी चमकी का मामला शांत नही हुआ था कि बिलासपुर के पत्रकार महफूज खान के खबर लगाने से बौखलाये पटवारी कौशल यादव के साले ने पत्रकार को धमकी दी जाने लगी ,साथ ऐसे ही एक मामला रायपुर से आ रही है रेल जमीन फर्जीवाडा की खबर ना लगाने को लेकर कुछ महिनो से पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है धमकी जान से मारने की घटना की शिकायत थाना खमतराई मे की गई है शिकायत की जांच लंबित है।पुलिस द्धारा शिकायत को तत्वरित संज्ञान मे ना लिये जाने व मामला को लंबित रखते हुये कार्यवाही ना होने से अपराधियो के हौसले बुल्ंदियो पर होना लाजमी है भूपेश सरकार द्धारा किये गये पत्रकार सुरक्षा कानून वादो को भी मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को ज्ञापन सौपकर कानून बनाने की बात रखी गई आगामी विधानसभा सत्र मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर मांग कर ज्ञापन सौपा गया साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रायपुर संभाग अध्यक्ष फरीद कुरैशी ने कहा की हमारी मांगो को मुख्यमंत्री गृहमंत्री द्धारा संज्ञान मे ना लिये जाने की स्थिति मे आने वाले समय मे आंदोलन करने बाध्य है। ज्ञापन सौपे जाने के दौरान रायपुर संभाग अघ्यक्ष फरीद कुरैशी,उपाघ्यक्ष संदीप पाल,प्रदेश प्रवकता लालबहादुर यादव,सचिव मुकेश देवांगन,युवराज सेन,गोकुल मारकणये आदि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकर्ता उपथित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

