🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शालीमार ओखा सुपरफास्ट को ट्रैक पर उतरकर रोकने वाले 14 अज्ञात लोगों पर रेसुब ने अपराध दर्ज किया ट्रेन आधा घण्टा हुई लेट

On: January 5, 2023 9:08 AM

शालीमार ओखा सुपरफास्ट को ट्रैक पर उतरकर रोकने वाले 14 अज्ञात लोगों पर रेसुब ने अपराध दर्ज किया ट्रेन आधा घण्टा हुई लेट

गोंदिया। (वायरलेस न्यूज) बुधवार 4 जनवरी को गोंदिया में कुछ लोगो ने ट्रैक पर उतरकर शालीमार ओखा सुपरफास्ट ट्रेन को रोक देने से ट्रेन आधा घन्टा से ऊपर लेट हो गई इधर सूचना मिलते ही रेसुब गोंदिया जीआरपी गोंदिया बल सहित पहुँचे और लोगो को समझाने के बाद हटाया गया तब ट्रेन गंतव्य के लिए खाना हुई मामले में रेसुब गोंदिया ने 14 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत अपराध कायम कर लिया है। रेल सुरक्षा बल गोंदिया प्रभारी विनोद तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि बुधवार 4 जनवरी को
गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन संख्या 22906 शालीमार ओखा एसक्प्रेस को कुछ यात्रियों ने ट्रैक पर उतरकर 18:47 बजे से 19:20 बजे तक के लिए कुल 33 मिनट तक रोक दिया । यात्रियों द्वारा यह कृत्य ट्रेनों के देर से चलने और आउटर में घंटो खड़े रखकर मालगाड़ी को पास करवाने हेतु किया गया । बाद में गोंदिया आरपीएफ, गोंदिया जीआरपी के समझाने के पश्चात उक्त यात्री ट्रैक से हटे तब ट्रेन गंतव्य हेतु रवाना हुई । इस संबंध में 14 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रेसुब पोस्ट गोंदिया में रेलवे अधिनियम की धारा 174(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है ।
पोस्ट प्रभारी रेसुब गोंदिया द्वारा जनसामान्य से आग्रह किया जा रहा है कि अपनी मांगों को वे वैधानिक तरीके से उच्चाधिकारियों के मध्य प्रेषित करें । किसी भी हाल में कानून को ना तोड़ें ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment