🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

56 हजार के टिकटो के साथ एक युवक रेसुब रायगढ के हत्थे लगा

On: January 11, 2023 6:47 PM

56 हजार के टिकटो के साथ एक युवक रेसुब रायगढ के हत्थे चढ़ा

रायगढ । (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल रायगढ लगातार उच्च अधिकारियों के निर्देशनों का पालन कर अवैध ई टिकट बनाने वालों पर शिकंजा कस रहा है मंगलवार को एक युवक को अवैध ई टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रायगढ रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए इन सिन्हा रेल सुरक्षा बल बिलासपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल बिलासपुर श्री दिनेश तोमर के मार्गदर्शन में दिनांक 10.01.2023 को मंडल मुख्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़ के नेतृत्व में, उप निरीक्षक अखिल सिंह द्वारा फोन के माध्यम से रेलवे ई-टिकट व्यापार करने संबंधी पूछताछ हेतु एक व्यक्ति रोशन माधवानी, वल्द परमानंद उर्फ राजू माधवानी, उम्र-36 वर्ष, साकिन काॅलेज रोड अशोक नगर, थाना-सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) जो वर्तमान में पता- बेलादुला रोड, गुलमोहर काॅलोनी, रायगढ़ (छ.ग.) में निवासरत हैं, को रेसुब पोस्ट रायगढ़ आने के लिए कहा गया। उक्त व्यक्ति समय 19ः00 बजे रेसुब पोस्ट रायगढ़ में उप निरीक्षक अखिल सिंह के समक्ष उपस्थित हुआ। उप निरीक्षक अखिल सिंह द्वारा नाम व पता पूछने पर उपरोक्तानुसार बताया। तत्पष्चात् उप निरीक्षक अखिल सिंह द्वारा रेलवे ई-टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ हेतु लिखित नोटिस देकर उक्त व्यक्ति के मोबाईल चेक करने का आग्रह किया तथा सहमति प्राप्त होने पर उप निरीक्षक अखिल सिंह द्वारा मोबाईल चेक किया गया। मोबाईल चेक करने मोबाईल में बनेे पर्सनल यूजर आईडी (1) Rmahant से 10 नग रेलवे ई टिकट, (2) Rnisad से 04 नग रेलवे ई टिकट और (3) Stalrejaa से 07 नग रेलवे ई टिकट कुल 21 रेलवे ई-टिकट की कुल कीमत-56060.00 रूपये के टिकट जप्त किया गया। (01 नग Future Ticket कीमत रू. 2075.00/- है एवं 20 Past Ticket जिसकी कीमत रू. 53985.00/-है)। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। मामला रेलवे अधिनियम कि धारा 143 का पाकर उक्त व्यक्ति का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया। आगे पूछताछ में बताया कि ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में 100/- अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए एस.बी.आई के बैंक खाता क्रमांक 33234062207 तथा बंधन बैंक के खाता क्रमांक 1022001043648 और OTP हेतु मोबाईल क्रमांक 9926112822 का प्रयोग करना बताया। प्रथम द्ष्टया रेलवे ई-टिकटों के अवैध व्यापार में संलिप्त पाये जाने पर मोबाईल एवं मय दस्तावेज जप्त कर जप्ती पत्र बनाया गया तथा उक्त व्यक्ति के विरूद्ध रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अपराध क्रमांक 35/2023 दिनांक 10.01.2023 धारा-143 रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तारी के संबंध सूचना उसके परिजन को दी गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment