कटनी मध्यप्रदेश का शातिर अपराधी रेसुब अनूपपुर की सक्रियता से नर्मदा एक्सप्रेस में पकड़ाया
अनूपपुर। ( वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल अनूपपुर की विशेष टीम ने दिनाँक 11 जनवरी 23 को गाड़ी संख्या 18233 इंदौर -बिलासपुर एक्सप्रेस के अनूपपुर आगमन के दौरान कटनी मध्यप्रदेश के एक शातिर अपराधी ब्यक्ति को पकडकर रेसुब टॉस्क टीम-2 , रेसुब पोस्ट अनुपपुर द्वारा जीआरपी को
चौकी अनूपपुर को अग्रिम कार्यवाही और अपराध दर्ज करने के लिए सौप दिया है । रेसुब अनूपपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक महादेवलाल यादव वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2023 को गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर एक्सप्रेस में अनूपपुर रेलवे स्टेशन आगमन पर रेसुब पोस्ट अनूपपुर के आरक्षक एस के टोप्पो एवं टास्क टीम-2 के आरक्षक राजीव प्रताप द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को यात्रियों को डरा धमकाकर भय पैदा कर शांति भंग करते गया तथा समझाने पर भी नही माना तब उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अंकित दुबे पिता सुशील दुबे उम्र 28 साल ,मंगल नगर रामकृष्ण परमहंस वार्ड नम्बर 35 ,थाना- रंगनाथ ,जिला कटनी (मध्य प्रदेश) बताया। आगे पूछताछ करने पर उन्होंने कटनी स्टेशन में रेल यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी के अपराध में शरीक रहना एवं 302, 307, आईपीसी के अन्य मामले उनके विरोध पुलिस थाना कटनी में दर्ज होना बताया तथा गाड़ी में अपराध करने के नियत से अनूपपुर स्टेशन तक आना बताते हुए अपनी गलती स्वीकार किया गया तब उसे जीआरपी अनूपपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर जीआरपी चौकी अनूपपुर में उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 01 / 2023 दिनांक 11. 01.2023 धारा 107,116 जा फो दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट अनूपपुर के न्यायालय में पेश किया गया । मामले की विवेचना जीआरपी द्वारा की जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

