रायपुर- दिल्ली (वायरलेस न्यूज) । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से राजधानी दिल्ली में विशेष बातचीत की। उनहोंने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रायोजित है। यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम नहीं हेट मुलाकात कार्यक्रम है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल रही है, वहां 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कल छत्तीसगढ़ को लेकर दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होगी।
विदित हो कि देश के गृहमंत्री अमित शाह का हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास हुआ था, जहां छत्तीसगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर हमने अमित शाह को जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट कार्यक्रम पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रायोजित है। यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम नहीं हेट मुलाकात कार्यक्रम है। टिकट वितरण को लेकर हमारी पार्लियामेंट्री बोर्ड निर्णय लेती है। छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं हुआ है। राज्य सरकार और विधायकों के खिलाफ जनता में रोष है।
छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप : अरुण साव
छत्तीसगढ़ में विकास के सारे काम ठप है। भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। छत्तीसगढ़ धर्मांतरण और अपराध का गढ़ बन गया है। धर्मांतरण का खुला खेल राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहा है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल रही है। छत्तीसगढ़ में 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के प्रवास छत्तीसगढ़ में होते रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

