भाजपा की श्रद्धा जैन 233 मतों से चुनाव जीतकर बनी पार्षद
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 12 जनवरी 2023) नगरपालिक निगम के वार्ड 16 कुदुदण्ड में पार्षद उप चुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन विजयी रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप को 233 वोटों के अंतर से हराया। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने विजेता पार्षद श्रद्धा जैन को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री कार्तिकेया गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्थानीय बर्जिश परिसर में आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। चार राउण्ड में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। इनमें भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन को 1611 मत, कांग्रेस की अनिता कश्यप को 1378 वोट, निर्दलीय शैल यादव को 946 वोट, नोटा में 12 एवं अविधिमान्य वोट 79 प्राप्त हुए। कलेक्टर सौरभ कुमार ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर इस कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, राजनीतिक दल एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

