प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संजय बहिदार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया बिना धड़ का बाइक सवार जादूगर ने बाइक चलाकर शहर भ्रमण कर लोगो को किया अचंभित जादूगर आनंद ने दिया यातायात नियमों के पालन करने का संदेश
जादूगर आनंद की मायाजाल का जादू के मंगलवार 17 जनवरी शाम 6 बजे होगा से जादूगरी का भव्य शुभारंभ
रायगढ़ ।( वायरलेस न्यूज़ )अपने हैरत अंगेज जादूगरी के कला प्रदर्शन से विश्व में चार बार वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध जादूगर आनंद शहर के गोपी टॉकीज में अपनी टीम के साथ भव्य व यादगार जादू का मंगलवार 17 जनवरी से कला प्रदर्शन का शुभारंभ करेंगे। वहीं कार्यक्रम के पूर्व दिवस 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे टीम का जादूगर जो बिना धड़ का नज़र आ रहा था। उन्होंने शहर के गोपी टॉकीज से सर्वप्रथम जलते हुए रिंग से बाइक पार कर कार्यक्रम का आगाज किया। जिसे शहर के वरिष्ठ पत्रकार संजय बोहिदार व नवभारत के ब्यूरो चीफ नंदकुमार पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
हतप्रभ हो गए शहरवासी – – बिना धड़ के व्यक्ति को एक बारगी से बाइक चलाते हुए देखकर राह में चलने वाले लोग अचंभित हो गए। वहीं जादूगरी की यह बाइक रैली शहर का परिभ्रमण करते हुए पुनः गोपी टॉकीज पहुँच कर समाप्त हुई। यह हैरत अंगेज प्रदर्शन को हर कोई लोग देखते ही रह गए और आज हर किसी के लिए यादगार बन गया।लोग सड़कों पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।
यातायात नियमों का अवश्य पालन करें – – विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनंद ने कहा कि इस हैरत अंगेज बाइक रैली करने का हमारा मूल प्रयोजन समाज के लोगों को यह संदेश देना है कि जब एक बिना धड़ सा प्रतीत हो रहा व्यक्ति इतने अच्छे से बाइक चला सकता है तो ईश्वर की कृपा से हम अपनी खुली आंखों व स्वस्थ हाथ – पैरों से यातायात के नियमों का पालन करते हुए अच्छी तरह से ड्राईव कर सकते हैं ताकि कोई दुर्घटना ना हो और किसी की भी अकारण मृत्यु ना हो क्योंकि किसी एक व्यक्ति की अकारण मृत्यु से पूरे परिवार, समाज व देश की हानि होती है। इसलिए कोई भी वाहन चलाते समय पूरे होश व जागरूकता के साथ हर किसी को रहना चाहिए। इसी में खुद की जिंदगी के साथ परिवार व समाज की भलाई है।
आज से होगा भव्य प्रदर्शन – – शहर के गोपी टॉकीज मेंमंगलवार 17 जनवरी से विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनंद अपने सुपुत्र सुप्रसिद्ध जादूगर आकाश आनंद अवस्थी ने अपनी पूरी टीम के साथ ऐतिहासिक एवं यादगार जादू का प्रदर्शन करेंगे। कई वर्षों के बाद जादू का प्रदर्शन करने से शहरवासी एवं जिलेवासियों में अपार उत्साह है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

